फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिलाधिकारी को बताईं जन समस्याएं, समाधान की मांग

Wed, 21 Jan 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा की समस्याओं के समाधान की मांग पर एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने लमगड़ा-वमनस्वाल-गुरुड़ाबांज मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग की। चायखान के प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दोनों मंडलों के कई गांवों में दैवी आपदा से काफी नुकसान हो गया था। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, परिसंपत्तियों की मरम्मत करने की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक पांडे के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल में लमगड़ा मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली, डोल मंडल के अध्यक्ष दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें