फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा सुलभ शौचालय

विज्ञापन
सुलभ शौचालय से खुले में बहती गंदगी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ट्रेजरी के समीप स्थित सुलभ शौचालय स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा है। पिछले कई दिनों से शौचालय की गंदगी खुले में बह रही है और वहां से आने-जाने वाले लोगों का बदबू से जीना मुहाल हो रहा है। एसडीएम कोर्ट, तहसील कार्यालय के अलावा सैन्य क्षेत्र को जोड़ने वाला यह प्रमुख रास्ता है। इन दिनों शरदोत्सव चल रहा है, इसी रास्ते से लोग आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोषागार के आगे स्थित सुलभ शौचालय से निकली गंदगी पिछले कई दिनों खुले में बह रही है। इस स्थान से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। एसडीएम कोर्ट, तहसील मुख्यालय के अलावा सैन्य क्षेत्र को जोड़ने वाला यह प्रमुख पैदल मार्ग है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व शौचालय के यूरीनल का पाइप फट गया था, जिसके चलते गंदगी बाहर बह रही है। इसके आसपास कई लोग रहते हैं। उन्हें भी बदबू से खासी परेशानी हो रही है।
इन दिनों नगर की सफाई व्यवस्था भी फिर से चरमराने लगी है। कई स्थानों पर लगाए गए कूड़ेदानों से भी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने की शिकायतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने कैंट प्रशासन से तत्काल व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है। छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अव्यवस्था को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें