नगर से लगी 23 ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाए जाने के खिलाफ ग्रामीण बारी-बारी से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरने पर बैठ रहे हैं। मंगलवार को खगमराकोट ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गांधी पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने 11 अक्तूबर को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार जब तक अपना निर्णय वापस नहीं लेगी तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने पर ग्रामीण जनता को भवन, जल कर समेत कई प्रकार के कर अदा करने पड़ेंगे। गांवों में अधिकांश लोग मेहनत मजदूरी कर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। वह विभिन्न तरह के कर अदा करने में असमर्थ हैं।
11 अक्तूबर को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया। धरने पर प्रधान रंजना टम्टा, मीरा देवी, दलीप थापा, सुरेंद्र लाल टम्टा, गोपाल टम्टा, आशा थापा, शोभा टम्टा, अंजना आर्या, राधिका देवी, दीपा वर्मा, जानकी बिष्ट, सरस्वती बोरा, सरिता भंडारी, हेमा नयाल, पदमा सतवाल, गंगा तिवारी, कमल पवार, संतोष टम्टा, उमा तिवारी, सरस्वती तिवारी, नवीन बिष्ट, योगी सुंदरनाथ, शेर सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, भुवन सिंह, आनंद कनवाल, हरीश सिंह, कमला खंपा, राजेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, महेश परिहार, कलावती चौहान बैठे। इधर ग्राम संघर्ष समिति की बैठक में गत दिनों विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने पर आभार जताया गया। समिति के अध्यक्ष सूरज सिराड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधान नवीन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद कनवाल आदि मौजूद थे।