फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की समस्या निपटाने को एसएसपी ने शहर की ली टोह

Fri, 25 Jan 2019 12:56 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मालरोड में पैदल भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते एसएसपी पीएन मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, परिवहन, लोनिवि, यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ लक्ष्मेश्वर तिराहे से रघुनाथ सिटी माल तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान नगर में कुछ नए स्थानों पर पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण किया गया। तय हुआ कि जल्द ही चिन्हीकृत स्थानों पर पीली पट्टी लगा दी जाएगी। ताकि उस पट्टी के अंदर ही वाहन खड़े रह सकें।  
विज्ञापन


    नगर में बढ़ रहे दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एसएसपी की अगुवाई में मालरोड में हेरीटेज होटल के पास, आर्य समाज मंदिर, बीएसएनएल आफिस, जाखनदेेवी मंदिर से आगे वाली चौड़ी जगहों को चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए भी रंजना होटल, शिखर तिराहे के पास जगह को चिन्हित किया है। भ्रमण में एसडीएम विवेक राय, एआरटीओ आलोक जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, टीएसआई विजय कुमार शामिल थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें