फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर निकली प्रभातफेरी

विज्ञापन
पुलिस लाइन अल्मोड़ा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डा. हर - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरी निकाली गई। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि कहा कि उत्तराखंड को देश का शीर्ष राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश देता है। एसएसपी पीएन मीणा ने भी विचार रखे। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में पुलिस, एनसीसी, सीपीयू, होमगार्ड, महिला पुलिस, एसएसबी के जवानों ने भाग किया। एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत के जवानों ने बैंड धुन बजाकर लोगों का मनमोह लिया।
कार्यक्रम में एसएसबी के डीआईजी एसके सिंह, डीडीओ मनुज गोयल, एडीएम बीएल फिरमाल, डीएफओ महातिम यादव, केएस रावत, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीएसपी वीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक एलआईयू संतोष बगड़वाल, सीईओ जगमोहन सोनी, छावनी परिषद उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इससे पहले अल्मोड़ा में नंदादेवी मंदिर प्रांगण से चौघानपाटा तक निकली प्रभातफेरी में विभिन्न लोगों समेत अधिकारियों ने भाग लिया। वहां विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, एडीएम बीएल फिरमाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, प्रभात फेरी संयोजक प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, कैलाश गुरूरानी, गिरीश मल्होत्रा आदि थे।
जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष कै. दीपक कुमार, उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी, केवल सती, गिरीश मल्होत्रा, शशिमोहन पांडे आदि ने विचार रखे।
उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय में कुल सचिव ने डॉ. बिपिन चंद्र जोशी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिक विनीत कांडपाल, ईश्वर सिंह बिष्ट, दीवन राम, संदीप कुमार को पुरस्कृत किया। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग कार्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें