फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा को कुमाऊं में ही रखने के लिए बारिश में भी धरना

विज्ञापन
चौघानपाटा में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी में शामिल करने को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध जारी है। मंगलवार को दसवें दिन भी आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द फैसला वापस लेने की मांग की। रात में हुई बारिश के बीच भी कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि सरकार ने जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर अल्मोड़ा को कुमाऊं से हटा गैरसेंण में शामिल करने का फैसला लिया है, जो सरासर गलत है। वहां जोनल प्रभारी चंद्र शेखर, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, वैभव जोशी, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें