फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Wed, 15 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अवशेष देयकों के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को भी पालिका के मुख्य गेट पर धरना दिया। उन्होंने पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठी घोषणा कर कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवशेष देयकों का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस मामले में पूर्व में कई बार पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अवशेष देयकों का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मुख्यमंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों तक मिल चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए आश्वासन हवाई ही साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अवशेष देयकों का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। आज धरने में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी, भुवन चंद्र पंत, नरेंद्र नाथ, महेश आर्य, दीवान सिंह, पूरन लाल, गोपाल  सिंह ऐरी, नवीन गुरुरानी, शेखर आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें