फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से मुक्ति को 2017 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान

Mon, 05 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सभा में मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खुमाड़ में आयोजित जनसभा  में भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम हरीश रावत पर तीखे प्रहार किए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और उत्तराखंड घोटालों का राज्य बन गया है। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज सहित अन्य नेताओं ने भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए 2017 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ठप हो गई है और माफिया राज हावी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से मिल रहे धन का उपयोग नहीं कर पा रही है। जिला योजना के प्रस्ताव भी शासन तक नहीं पहुंच रहे हैं। सरकारी धन का भारी दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर प्रदेश सरकार के कारनामों को उजागर करने का आह्वान किया। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में 2018 तक हर गरीब को छत और बिजली मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए प्रदेश से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फैंकने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे और पलायन को रोका जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने भी प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। इससे पहले सभी वक्ताओं ने खुमाड़ के शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को याद किया।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, बागेश्वर के चंदन राम दास, लैंसडोन के दलीप सिंह रावत, लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दिनेश महरा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट और संचालन नरेंद्र भंडारी ने किया। इस           अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, प्रांतीय पार्षद प्रताप रावत आदि मौजूद थे। इस मौके पर रामनगर और खटीमा से पहुंची कलाकारों की टीमों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें