फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए लिखे स्लोगन और रोड पेंटिंग भी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा मालरोड में कोरोना वॉरियर के सम्मान और जनता को जागरूक करने को पेंटिंग करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में और जनता को जागरूक करने के लिए नगर में स्लोगन लिखे और रोड पेंटिंग की। पूर्व में सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मोर्चा कार्यकर्त्ताअों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस विपत्ति काल मे आम जन की मदद करने के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनता को जागरूक करने को निर्देशित किया था। इसके अलावा लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करवाने का भी कार्य करने को कहा था। इसी के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा शहर के माल रोड सहित विभिन्न इलाकों में वॉल पेंटिंग और रोड पेंटिग का कार्य किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, विनीत बिष्ट, राहुल वोहरा, रोहित साह, विजय चौहान, सुनील बिष्ट, अमित बिष्ट,अभय साह, कंचन बिष्ट, दीपक वर्मा, सुमित सोनकर, मनोज जोशी,सौरव वर्मा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें