फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रिकार्डों को कंप्यूटरीकृत करें : नयाल

Tue, 05 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा पहुंचे मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने डीएम कार्यालय के विभिन्न पटलों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम को पुराने रिकार्डों को कंप्यूटरीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में एक सुव्यवस्थित लाइब्रेरी विकसित की जाए। ताकि पुस्तकालय एक संग्रहालय के रूप में विकसित हो सके। इसके लिए जिला योजना से धन की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


आयुक्त ने विद्युत व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीआरए सेक्शन, रिकार्ड रूम, संयुक्त कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, सूचना विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया।  कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व सहायक को निर्देश दिए जो भी पत्र प्राप्त होते हैं उनका संदर्भ पंजिका में अंकन किया जाए। जिसे पत्र भेजा जाए उसका विवरण भी अंकित करें। उन्होंने शहर विकास अनुभाग के पटल सहायक को निर्देश दिए उनके स्तर से जो भी मानचित्र स्वीकृत किए जाते हैं उनकी एक प्रति जिला कार्यालय को भी भेजी जाए। इसके बाद कुमाऊं आयुक्त ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी एसडीएम सहित पटल सहायकों की बैठक ली। उन्होंने लंबित वादों का निस्तारण त्वरित गति से कर ऋण वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

कहा कि जिला कार्यालय सहित तहसीलों में जहां पर भी पद रिक्त हैं उन्हें भरने के लिए डीएम स्तर से भी प्रोन्नत की कार्यवाही अमल में लाए। आम जनता को किसी बात की परेशानी न हो और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे इसका ध्यान रखना होगा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर डीएम सविन बंसल, एडीएम इला गिरि, संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसडीएम विवेक राय, एनएस नगन्याल, हेमंत वर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नंदाबल्लभ जोशी, मनोहर लाल आदि थे। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त ने  विकास भवन के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, बीपीएल, एपीएल, मनरेगा कार्यो की प्रगति समेत अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम सविन बंसल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम ईला गिरी, सीडीओ मो. असलम, परियोजना निदेशक डीडी पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें