फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लखनऊ की बस पकड़ने के लिए तय करनी पड़ती है 130 किमी दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे से लखनऊ के लिए बस सेवा नहीं है। लखनऊ की बस पकड़ने के लिए यात्रियों को वाया रानीखेत या रामनगर होते हुए 130 किमी दूर हल्द्वानी जाना पड़ता है। वहां से फिर वाहन बदलना पड़ता है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्याल्दे से लखनऊ के लिए सरकारी और निजी कंपनियों की कोई बस सेवा नहीं है। स्याल्दे, चंपानगर, वल्मरा, देघाट, पत्थरखोला, उदेपुर, भाकुड़ा, सिमलचौड़ा, तामाढ़ौन समेत आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग लखनऊ आवाजाही करते हैं। क्षेत्र के कई लोग लखनऊ में रोजगार और नौकरी करते हैं। इस कारण लोगों की काफी आवाजाही रहती है। इस रूट पर बस सेवा नहीं होने के कारण लोग टैक्सी में 500 रुपये किराया चुकाकर हल्द्वानी पहुंचते हैं। इससे यात्रियों की जेब ढीली होती है। हल्द्वानी से उन्हें लखनऊ की बस पकड़नी पड़ती है। कई बार जाम लगने के कारण हल्द्वानी पहुंचने में विलंब हो जाता है तो लखनऊ की बस छूट जाती है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।



लोग बोले

स्याल्दे से लखनऊ के लिए शीघ्र बस सेवा संचालित की जानी चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को यातायात सुविधा का बेहतर लाभ मिल सके। बस सेवा न होने से काफी दिक्कतें होती हैं। -भूपाल सिंह मनराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य खटलगांव
विज्ञापन



सहालग सीजन में कई बार टैक्सियां भी नहीं मिलती हैं। इस कारण काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन बुक कराने की नौबत आ जाती है। लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू की जानी चाहिए। -दिनेश तिवारी, कैहड़गांव स्याल्दे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें