फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को लुभाने वाला ही चुनाव जीतेगा

Fri, 06 Jan 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता निर्णायक होंगे। युवाओं को आकर्षित करने में सफल रहने वाला प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल की ही जीत होगी।जिले की अल्मोड़ा, द्वाराहाट, जागेश्वर, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर समेत छहों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5,24,794 मतदाता हैं। इनमें से दो लाख 71 हजार 212 मतदाता 39 साल तक की उम्र के हैं।
विज्ञापन


40 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 582 है। इनमें से भी 60 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 92,321 है।
छह विधानसभाओं में 2,67,021 पुरुष और 2,57,773 महिला मतदाता हैं। जिले में 18 से 29 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या 1,40,311 है। 30 से 39 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या 1,30,901 है। 40 से 49 साल के मतदाताओं की संख्या 94,372 और 50 से 59 साल के मतदाताओं की संख्या 66,889 है। इससे ऊपर 60-69 आयु के 52,202 और 70-79 आयु के मतदाताओं की संख्या 29,345 है। जिले में 80 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या सिर्फ 10,774 है।

इन आंकड़ों को देखें तो जिले में 18 से 39 साल की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 2,71,212 है। जबकि इससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 2,53,582 है। इस लिहाज से देखें तो जिले में 39 साल तक की आयु वाले 2,71,212 युवा मतदाता निर्णायक साबित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें