फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में स्मैक सप्लाई करने पहुंचे एक युवती समेत तीन को ग्रामीणों ने दबोच

Mon, 23 Jul 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के बाद अब अल्मोड़ा से लगे ग्रामीण इलाकों में भी स्मैक की तस्करी शुरू होने लगी है। खूंट-धामस क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने पहुंचे अल्मोड़ा के दो युवकों और एक युवती को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बाद में तीनों को राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों के पास स्मैक की छह पुड़िया बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक स्मैक तस्करी में दो बार जेल जा चुका है।  ग्रामीणों का कहना है कि तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा वह गांव के बच्चों को नशे के जाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद कर सकते हैं।  
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खूंट-धामस के पास पहुंचे दो युवक और एक युवती को लोगों ने संदिग्ध हालत में घूमते देखा। यह लोग यहां किसी का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ लिया और तलाशी ली तो तीनों के पास पुड़िया में रखी स्मैक बरामद हो गई। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने तस्करों की खूब पिटाई की और बाद में राजस्व पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।  
राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में आमिर खान पुत्र असलम खान और चंदन प्रकाश पुत्र आनंद राम के पास 4.7 मिली ग्राम स्मैक बरामद हुई। राजस्व उपनिरीक्षक के मुताबिक युवती के पास स्मैक बरामद नहीं हुई। उसका कहना था कि वह युवकों के साथ घूमने आई थी। राजस्व पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 और 23/60 और एनडीपीएफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि युवती से पूछताछ चल रही है। बताया गया है कि एक आरोपी आमिर खान अल्मोड़ा थाना क्षेत्र में 2016 में दो बार स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। खूंट धामस जैसे शांत इलाके में स्मैक जैसी ड्रग सप्लाई होने पर ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि नशे के सौदागर नगर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी बच्चों को नशे के दलदल में डालने में जुट गए हैं। पुलिस प्रशासन को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।  
विज्ञापन

 
छात्रों को स्मैक पीना सिखाकर ग्राहक बनाना चाहते थे 
अल्मोड़ा। राजस्व पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने यह कबूल किया है कि वह यहां ग्राहकों की तलाश में यहां आए थे। स्कूली छात्र तस्करों उनका तारगेट होते हैं। आरोपियों ने इस बात को कबूल किया कि खूंट-धामस इलाके में भी वह स्कूली छात्रों को नशा सिखाकर स्मैक सप्लाई करना चाहते थे। इनके पास जेब में कागज के छोटे-छोटे टुकड़े भी बरामद हुए जिन पर रखकर वह लोगों को नशा करवाकर पैसे वसूलते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें