फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सरहद पर तैनात जवानों के लिए भेजीं तीन हजार राखियां

Thu, 20 Aug 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से इस बार भी सरहद पर देश की रक्षा में तैनात वीर फौजी भाइयों के लिए राखियां भेजी गईं। संस्था की महिलाओं ने तीन हजार राखियां लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार एवं सूबेदार मेजर सतनाम सिंह को सौंपीं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि राखियां समय पर सरहद पर तैनात जवानों तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था की ओर से वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि फौजी भाई कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भेजी जा रही ये राखियां उनके प्रति बहनों के स्नेह, विश्वास और सम्मान का प्रतीक हैं।
उन्होंने वीर जवानों की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने कहा कि पूरा देश अपने वीर जवानों के साथ खड़ा है और उनके त्याग व समर्पण को हमेशा याद रखेगा। राखियां सौंपने वालों में अध्यक्ष के अलावा, सचिव पुष्पा सती, संरक्षक शांति शाह, प्रचार-प्रसार मंत्री ममता चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें