फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रॉयल राजपूत बी, शिव शक्ति कसार वाॅरियर्स ने जीते मैच

Wed, 09 Jul 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के रैमजे हीरा डूंगरी खेल मैदान में एनटीडी क्रिकेट क्लब की ओर से सेवन ए-साइड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। सोमवार की रात रॉयल राजपूत बी, शिव शक्ति और कसार वाॅरियर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

पहला मैच जूलाॅजी फाइटर और कसार वाॅरियर्स के बीच खेला गया। जूलाॅजी फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 51 रन बनाए। कसार वाॅरियर्स ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
दूसरा मैच अल्मोड़ा चैलेंजर और शिव शक्ति के बीच हुआ। अल्मोड़ा चैलेंजर ने पहले खेलते हुए 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इस तरह मैच टाई हो गया। रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर के बाद शिव शिक्त ने मैच जीता। प्रतियोगिता का अंतिम मैच बीएस सेवन और रॉयल राजपूत बी के बीच खेला गया।
रॉयल राजपूत बी ने दो विकेट से मुकाबला जीता। रक्षित तिवारी, कुणाल सैनी अंपायर, भानू स्कोरर जबकि मैच का आंखों देखा हाल गिरीश धवन और सौरभ वर्मा ने बताया।
विज्ञापन

वहां धीरेंद्र मर्तोलिया, कुंदन कुमार, हिमांशु आर्य, रोहित शैली, विशाल शैली, आबिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें