फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बर्ड फ्लू रोकने के तीन दल गठित

Sat, 23 Aug 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीडीओ ने बर्ड फ्लू राेकने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शनिवार को केंद्रीय औषधि भंडार का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बर्ड फ्लू से निपटने के लिए तीन वध टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन

सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने औषधि भंडार में उपलब्ध सभी औषधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा किट, ब्लीचिंग पाउडर, एन-95 मास्क, रोगाणुनाशक, सैनिटाइजर, दस्ताने, सर्जिकल मास्क, सर्जिकल कैप, गमबूट, सोडियम हाइपोक्लोराइट, फॉर्मेलिन, एनेस्थीसिया इंजेक्शन, फॉगिंग मशीन आदि सामग्री को देखा।
सीडीओ ने बताया कि जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। एहतियातन जनपद की सीमाओं को सील किया गया है। बाहर से मुर्गी और अंडों को लाने पर रोक लगाई है। रोकथाम के लिए 11 त्वरित प्रतिक्रिया दल और तीन वध दल गठित किए गए हैं। इस दौरान सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें