फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: टॉली बैग में गांजा ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 66.288 किलो मादक पदार्थ हुआ बरामद; वाहन सीज

Tue, 10 Feb 2026 11:20 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रानीखेत में चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी ने ट्रॉली बैग में छुपाकर ले जा रहे 66 किलो से अधिक गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकडे गए गांजे के साथ पुलिस टीम। - फोटो : फोटो : पुलिस कार्यालय)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले की कोतवाली रानीखेत और एसओजी ने सोमवार सुबह अशोक द्वार रानीखेत के पास चैकिंग के दौरान 66.288 किलो गांजे के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर रानीखेत से हल्द्वानी जा रहे थे। इन्होंने ट्रॉली बैग में गांजा छुपाकर रखा था।

विज्ञापन


कोतवाल रानीखेत भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि जिला ऊधमसिंह नगर काशीपुर, खरमासी निवासी विकास के साथ रामनगर रोड, काशीपुर निवासी अनमोल सिंह व ग्राम प्रतापपुर, नानकमत्ता निवासी जसपाल सिंह, ट्रॉली बैग में लगेज होने का दिखावा कर गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही सफेद रंग की कार भी सीज की गई है। पुलिस टीम गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों की जानकारी जुटा रही है।

हम नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम गांजा के स्रोत और नेटवर्क का पता लगा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। -सीओ रानीखेत विमल प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें