फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से हाईस्कूल धौलनेली के तीन कक्ष राख

Mon, 08 May 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भैंसियाछाना विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलनेली में आग लगने से विद्यालय के तीन कमरे जल कर राख हो गए हैं।  इसके अलावा स्कूल की छत, खिड़की, दरवाजे के साथ ही कक्षों में रखा गया फर्नीचर, किताबें, चटाई आदि सामग्री जल गई है।
विज्ञापन


घटना के वक्त स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।  ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी गांव में ग्रामीणों की बैठक लेकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने स्कूल से धुआं आते देखा तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।  ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान तेज बारिश होने से स्कूल के अन्य कक्ष भी आग की चपेट में आने से बच गए। 

पता चला है कि किसी ने धौलनेली गांव के नीचे खेतों में आग लगाई थी। आग की चिंगारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलनेली तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्कूल भवन के पीछे मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए रखी गई लकड़ियों में आग पकड़ गई। थोड़ी देर में आग ने स्कूल भवन के कक्षों को चपेट में ले लिया और स्कूल भवन के तीन कक्ष जलकर राख हो गए। कक्षों में रखा गया फर्नीचर, किताबे, चटाई समेत अन्य सामग्री भी आग भी भेंट चढ़ गई। शुक्र है कि आग की घटना से पूर्व ही स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी। 
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी भगवत सिंह बिष्ट और ग्राम विकास अधिकारी नवीन भट्ट गांव में ग्रामीणों की बैठक लेकर लौट रहे थे। उन्होंने स्कूल से धुआं आते देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।  ग्रामीणों के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। थोडी देर में ही तेज बारिश हो गई। इससे आग शांत हो गई और स्कूल भवन के अन्य कक्षों को बचा लिया गया। प्रधान दीवान राम ने घटना की सूचना पटवारी को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें