6.22 लाख की आबादी पर सिर्फ तीन विशेषज्ञ तैनात, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को खाने पड़ रहे धक्के
अल्मोड़ा। पहाड़ में अल्ट्रासाउंड करवाने में मरीजों के पसीने छूट रहे हैं। करीब 6.22 लाख की आबादी वाले जिले में मात्र तीन रेडियोलॉजिस्ट तैनात है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच जांच मरीजों के लिए चुनौती से कम नहीं है। जिले में रेडियोलॉजिस्ट के सात पद स्वीकृत हैं। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में दो और उप चिकित्सालय रानीखेत में एक विशेषज्ञ तैनात हैं। तीनों अस्पताल में मरीजों का काफी दबाव रहता है। इसके साथ ही गर्भवतियों की भी जांच होती हैं। इस कारण मरीजों के लिए लाइन में लगकर इंतजार करना मजबूरी बन गया है।
पदों की समाप्ति ने बढ़ाई मुश्किलें
अल्मोड़ा। पूर्व में बेस अस्पताल अल्मोड़ा में रेडियोलॉजिस्ट के तीन पद स्वीकृत थे। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद ये पद समाप्त कर दिए गए। वहीं एक अन्य स्वीकृत पद लंबे समय से रिक्त है। जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
कोट
रिक्त पदों की तैनाती के लिए निदेशालय को अवगत कराया गया। रेडियोलॉजिस्ट की स्वीकृति मिलने पर ही तैनाती संभव है।
डॉ आर सी पंत सीएमो अल्मोड़ा