जिला महिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : Patients at Cue in Hospital
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में सर्वर डाउन होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने मरीजों की रोगी पर्ची मैनुअल काटनी पड़ी। जिला और महिला अस्पताल के एकीकरण के बाद गर्भवतियों महिलाओं को समस्या न हो इसके लिए महिला अस्पताल में उपचार को आने वाली गर्भवतियों और अन्य मरीजों के पर्चे वहीं काटे जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में सर्वर अचानक डाउन हो गया। इससे पर्ची काउंटर में कतार में लगे मरीज पर्चे न कटने पर परेशान दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने पर करीब 40 से अधिक पर्चे मैनुअल काटने पड़े।