सैमगढ़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सैमगढ़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों का निजी क्लिनिक में इलाज कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कार चालक सागर चौधरी, पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट निवासी हेमंत पंगरिया और हेमा रावत बृहस्पतिवार की सुबह मेरठ से झूलाघाट जा रहे थे। लमगड़ा में सैमगढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घायलों का निजी क्लीनिक में प्राथमिक इलाज करवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुमान है कि पाले से वाहन अनियंत्रित होगा। कार सड़क से कुछ नीचे खेतों की ओर जा गिरी। गनिमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।