फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीसा, गुलिया की तस्करी कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अवैध लीसा, गुलिया, और चीड़ के छिलके के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसओजी और लमगड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चायखान गेस्ट हाउस के पास ट्रक से करीब छह लाख का सूखा लीसा, गुलिया, और चीड़ के छिलके बरामद किए हैं। इस मामले में अवैध रूप से वन उपज परिवहन कर रहे वाहन सीज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। आरोपी बगैर कागज के अवैध रूप से वन संपदा की तस्करी कर रहे थे। 
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि चायखान गेस्ट हाउस के पास ट्रक संख्या यूके-04सीए-0186 में अवैध रूप से रखे 69 कट्टे और एक बोरे में सूखा लीसा, 177 कट्टों में गुलिया और चार घनमीटर चीड़ के छिलके बरामद हुए। इस मामले में चंदन सिंह निवासी बेड़चूला, नैनीताल, राहुल सिंह सिराड़ी  निवासी चितई सिराड़, पूरन सिंह निवासी टकुली ढैला, लमगड़ा, चंदन सिंह नैनवाल और लोकश सिंह उर्फ लकी भाई के खिलाफ धारा-26 वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस दौरान आरोपी चंदन सिंह नैनवाल और लोकेश सिंह उर्फ लकी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह सोन, बृज भूषण गुरुरानी और श्याम सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें