फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचा वाहन में जले तीन मकान

विज्ञापन
ऊंचावाहन में आग से पूरी तरह से जला मकान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत ऊंचा वाहन में तीन मकानों में आग लग गई। इनमें से एक मकान पूरी तरह से जल गया जबकि दो में आंशिक क्षति हुई। एक महिला समेत मकान स्वामी की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों के छह घंटे के सामूहिक प्रयासों के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ऊंचा वाहन के सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधान शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के तीन मकानों में आग लग गई। इनमें से दान सिंह का मकान पूरी तरह से जल गया। उक्त मकान के नीचे तल में बंधी गुसाई सिंह की भैंस झुलस गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में गुसाई सिंह की पत्नी मधुली देवी भी मामूली रूप से झुलस गई। दरवाजे के बीच में फंसी भैंस को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। आनंद देवी पत्नी राम सिंह के मकान के बाहर रखीं लकड़ियां जल गईं जबकि मकान को किसी तरह बचा लिया गया। नंदी देवी पत्नी देव सिंह के मकान के बाहर रखी घास भी जल गई। गांव के लोगों के छह घंटे के सामूहिक प्रयासों से किसी तरह शाम 5:30 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि जंगल आदि की आग मकानों तक पहुंची होगी।
आग बुझाने में इनकी रही विशेष भूमिका
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आग बुझाने में महिला मंगल दल अध्यक्ष कौशल्या देवी, बसंती, जयंती, शंकर सिंह, मोहन सिंह, दान सिंह, गोविंद आर्या, कुंदन मेहरा, गिरीश, तारा सिंह, हेमंत आदि ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें