फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी भल्यूटा में शिक्षक ने की तीन छात्राओं की पिटाई

विज्ञापन
For Display
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज भल्यूटा में शिक्षक द्वारा तीन छात्राओं की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई के चलते दो छात्राएं विद्यालय में काफी देर तक बेहोश भी हो गईं। बाद में तीनों छात्राओं का गणाईगंगोली अस्पताल में उपचार कराया गया। अभिभावक संघ अध्यक्ष हरीश सिंह ने विद्यालय के शिक्षक पर आए दिन बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बीईओ भैंसियाछाना को शिकायती पत्र देकर आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सहायक शिक्षक अकसर बच्चों के साथ मारपीट करता है। शुक्रवार को संबंधित शिक्षक ने कक्षा नौ की तीन छात्राओं की बुरी तरह से पिटाई कर दी और उन्हें कंप्यूटर लैब के अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। वहां पर भी शिक्षक ने बच्चों को 60-60 डंडे मारे जिससे दो छात्राएं करीब पंद्रह मिनट तक बेहोश रहीं।
बताया जाता है कि प्रभारी प्रधानाचार्य ने स्थिति की नाजुकता को देखते हुए तीनों को विद्यार्थियों को किसी वाहन से करीब 15 किमी दूर गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) अस्पताल उपचार के लिए भेजा। घायल छात्राओं के साथ कोई भी शिक्षक अस्पताल नहीं गया। साथी छात्राएं उन्हें अस्पताल ले गईं। डाक्टर ने तीनों छात्राओं का उपचार किया। अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। अभिभावक संघ अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंसेट
छात्राओं से मारपीट के संबंध कोई जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना से जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें