कुविवि एसएसजे परिसर में तीन दिवसीय युवा महोत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न संकायों के छात्रों ने परिसर में कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़ी झांकी निकाली। मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो आरएस पथनी ने कहा कि व्यक्ति के अंदर और बाहर की संस्कृति एक जैसी होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जियारानी और शैलजा छात्रावास की छात्राओं ने खुटा की झावरी बाजी छम छमा, भल लागदो मेरो पहाड़ा गीत पर नृत्य और झोड़ा, चांचरी की प्रस्तुति दी।
तीन दिवसीय युवा महोत्सव के दौरान पहले दिन विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़ी झांकी निकाली। इस मौके पर कुलदेवी नंदा की राजजात यात्रा का भी शानदार प्रदर्शन किया गया। परिसर के आडिटोरियम में जियारानी छात्रावास की छात्राओं ने कुमाऊंनी-गढ़वाली संस्कृति को पिरोता लोकनृत्य सुण जा मेरी बात, खुटा की झावरी बाजी छम छमा, भल लागदो मेरो पहाड़ा के माध्यम से झोड़ा, चांचरी, छपेली, शैलजा छात्रावास की छात्राओं ने ऑल इज वैल, एनसीसी 77 यूके बटालियन के कैडेटों ने ज्ञान व कर्म दर्शन को पिरोता नृत्य प्रस्तुत किया। एनसीसी 24 गर्ल्स बटालियन द्वारा देश के वीर फौजियों के जीवन संघर्ष को दर्शाते हुए मां तुझे सलाम प्रस्तुति से माहौल देशभक्तिमय कर दिया।
अध्यक्षीय भाषण बोलते हुए प्रो. दया पंत ने कहा कि कॉलेज के छात्र सकारात्मक कार्यों से परिसर की छवि को गौरवान्वित कर सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को संस्कृति से जोड़ते हैं। कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र बिष्ट ने विद्यार्थियों से संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने को कहा। इस मौके पर सांस्कृतिक सचिव पुनीत आर्या सचिव अक्षय कुमार, उपसचिव चंदन बहुगुणा, पुष्कर सिंह, आशीष पंत ने भी संबोधित किया।
संचालन प्रो. भीमा मनराल और डॉ. संगीता पवार ने किया। इस मौके पर प्रो. देव सिंह पोखरिया, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. इला साह, प्रो. इला बिष्ट, प्रो. मधुलता नयाल, प्रो. अमिता शुक्ला, डॉ. शैली, डॉ. गीता खोलिया, मनीष तिवारी, जयवीर सिंह, पूरन सिंह, बहादुर सिंह, डॉ. सुनीता गुरुरानी, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. दया उप्रेती, डॉ. नीलम, डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. ममता ध्यानी, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. धनी आर्या, प्रो. गुरफान, डॉ. ललित चंद्र जोशी, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. सोनू द्विवेदी, प्रो. रूबीना अमान, डॉ. साक्षी तिवारी समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।