फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव का आगाज

Mon, 22 Oct 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जीआईसी अल्मोड़ा मैदान में आयोजित अल्मोड़ा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव की शुरुआत रविवार की सुबह साइकिल रैली निकलने और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने खुद साइकिल चलाकर रैली में हिस्सा लिया। रैली माल रोड होते हुए पांडेखोला, लोअर माल रोड से पर्यटन कार्यालय में पहुंच कर संपन्न हुई।      
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी ने चौघानपाटा में महिला बाइकर्स रैली और हेरिटेज वॉक के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइकर्स रैली अल्मोड़ा से मरचूला, धौलछीना, जागेश्वर होते हुए वापस आएगी। चल्मोड़ा हेरिटेज सोसाइटी द्वारा आयोजित हेरिटेज वॉक में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। इसके अलावा नंदादेवी मंदिर प्रांगण से मुख्य कार्यक्रम स्थल  राजकीय इंटर कालेज तक छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों द्वारा सांस्कृतिक रैली निकाली। मुख्य कार्यक्रम स्थल जीआईसी मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शारदा पब्लिक स्कूल के अलावा हिमाद्री नट, मंगलदीप विद्या मंदिर, लोक चेतना विकास समिति, कूर्मांचल एकेडमी, अग्रण तिवारी का एकल गायन, राहुल अभिषेक, जीजीआईसी दन्यां, लता पांडे एंड पार्टी द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कसारदेवी क्षेत्र में स्थित कालीमठ में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ मयूर दीक्षित समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह मौजूद थे।        
   
हॉट एयर बैलून का लुत्फ उठाया
   
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉट एयर बैलून का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। पहले दिन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित और उप जिलाधिकारी विवेक राय ने बैलून में आसमान की सैर की। गिरी एडवेंचर्स बैलून टीम हवा में आसमान की सैर करा रही है।        
विज्ञापन

आज लोक गायकों के कई कार्यक्रम होंगे  
     
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव में 22 अक्तूबर को सुबह सात से 12 बजे तक चल्मोडा हेरिटेज सोसाइटी की ओर से हेरिटेज वाक, सात बजे चौघानपाटा से जीबी पंत संस्थान कोसी तक कोसी मैराथन, दस से 12 बजे तक जीआईसी मैदान में चित्रकला और ऐपण प्रतियोगिता, 12 से एक बजे तक विद्यालयी बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति होगी। डेढ़ से 3.30 बजे तक प्रसिद्ध लोक गायक गोविंद दिगारी अपना जलवा बिखेरेंगे। चार से छह बजे तक हास्य कवि सम्मेलन होगा। छह से आठ बजे तक इंडियन ग्रुप द्वारा रामलीला प्रस्तुति, आठ बजे से जागर नाइट होगी।       
इन्सेट-       
पूरा दिन वन वे यातायात व्यवस्था रही       
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव में भारी भीड़ को देखते हुए रविवार को पूरा दिन नगर में वन वे यातायात व्यवस्था रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने बताया कि रविवार के दिन वन वे व्यवस्था रही। 22 अक्तूबर और 23 अक्तूबर को शाम 7.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक भी वन वे व्यवस्था प्रभावी रहेगी।       
विज्ञापन

   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें