फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डायट के मैदान में क्रिकेट की बनेंगी तीन पिच

Fri, 28 Nov 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो-27एएलएम06पी- मैदान का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान पहुंचे। उन्होंने खेल संभावनाओं का आकलन करते हुए खेल अधिकारी को क्रिकेट पिच बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने में मदद की जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने डायट मैदान का निरीक्षण कर कहा कि यहां क्रिकेट अभ्यास के लिए न्यूनतम तीन पिच बनाई जाएंगी। इससे स्थानीय बच्चे अपना अभ्यास कर सकें। इसके पश्चात जिलाधिकारी पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी पहुंचे। यहां स्थित जीआईसी मैदान का मुआयना करते हुए उन्होंने संबंधितों के लिए दिशा निर्देश जारी किए कि मैदान के सुधारीकरण, सुरक्षा दीवार, सीमांकन आदि के कार्य किए जाएं।
स्कूली बच्चों को मिलेगा लाभ
डीएम ने कहा कि यहां खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने से स्कूली बच्चों को लाभ होगा और उनकी प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। यहां स्थित इमारतों का सदुपयोग करने, पुरानी और अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज ही कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिशाषी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का अवलोकन किया। यहां जीआईसी के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें