फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल शिकायत दर्ज करने को तीन कंट्रोल रूम बने

Tue, 05 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी के सीजन को देखते हुए जल संस्थान ने नगर क्षेत्र में तीन कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं, यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम करेंगे। उपभोक्ता पेयजल संबंधी शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि गरमी के सीजन को देखते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए विभाग तत्पर है। जनता की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिनमें पेयजल संबंधी समस्या की शिकायत उपभोक्ता दर्ज करा सकते हैं। जलकल कार्यालय अल्मोड़ा स्थित कंट्रोल रूम का नंबर 05962-231356, सर्किट हाउस जोन अल्मोड़ा नगर कंट्रोल रूम का नंबर 05962-231289 और एडम्स जोन अल्मोड़ा नगर कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 05962-234136 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें