फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए द्वाराहाट से तीन बसें देहरादून हुई रवाना

Sat, 12 Sep 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट से देहरादून को रवाना होते ​शिक्षक।
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले द्वाराहाट क्षेत्र के शिक्षक-कर्मचारियों ने शनिवार को देहरादून के लिए कूच किया। 13 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव और धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 100 से अधिक शिक्षक-कर्मचारी तीन बसों से रवाना हुए। जिला खेल समन्वयक अल्मोड़ा डॉ. बलवंत अधिकारी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारेबाजी कर एकजुटता दिखाई। ब्लॉक अध्यक्ष मोहन जोशी और महामंत्री नंदाबल्लभ मैनाली ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के आर्थिक भविष्य के साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कर्मचारियों ने अपना एजेंडा स्पष्ट करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल पुरानी पेंशन बहाली का स्पष्ट वादा करेगा, उसके समर्थन पर विचार किया जाएगा।
इस दौरान जो पेंशन बहाल करेगा, वही 2027 में राज करेगा के नारे लगाए गए। देहरादून रवाना होने वालों में महिला अध्यक्ष प्रीति अधिकारी, मंडल प्रचार मंत्री गिरीश मठपाल, जिला आईटी सेल प्रभारी दीपक पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, कोषाध्यक्ष तारा सिंह रौतेला, दिवाकर जोशी, ललित मोहन आर्या, पूजा गोस्वामी, धर्मा देवी, दीपा जोशी, कृष्णा अधिकारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें