फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा थाने की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने दो किलो चरस के साथ तीन पकड़े

विज्ञापन
चरस के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आपरेशन नया सवेरा के तहत लमगडा पुलिस की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने तीन युवकों के कब्जे से दो किलो 30 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष जगदीश ढकरियाल, उपनिरीक्षक अनिश अहमद, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी, राकेश भट्ट, जितेंद्र मेहता, प्रवींद्र सिंह और कार्यपालक मजिस्ट्रेट जैंती बालम सिंह ने मौरनोला चौकी गेट के पास बिना नंबर की कार को चेक किया।
वाहन में सवार कमल मेहरा पुत्र आनंद मेहरा, सुनील कुमार टम्टा पुत्र गौरी शंकर, नितिन भट्ट पुत्र गणेश चंद्र भट्ट निवासीगण गुलजारपुर राम सिंह थाना कालाढुंगी, नैनीताल के कब्जे से क्रमश: 808 ग्राम, 808 ग्राम, 414 ग्राम समेत कुल 2.30 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि सुनील कुमार टम्टा की किडनी दो साल पहले खराब हो गई थी। जिस कारण काफी पैसा इलाज और डायलिसिस में खर्च हो गया। दोस्त के इलाज के लिए वे चरस बेचकर धन जुटाने लगे। बरामद चरस को वह पाटी लोहाघाट से लाकर गुलजारपुर ले जा रहे थे गुलजारपुर में फास्ट फूड की एक दुकान पर छोटे-छोटे टुकड़ों में वे चरस बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें