फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतरौंजखान में 43 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। थाना भतरौंजखान पुलिस ने क्रेटा कार में जा रहे तीन लोगों के कब्जे से 43.19 किलोग्राम गांजा बरामद उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहाड़ से गांजा खरीदकर बेचने के लिए काशीपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भतरौंजखान की एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एसआई और चौकी प्रभारी देवेंद्र सामंत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जैनल की तरफ जा रही कार संख्या यूके 18जी-5368 को चेक किया।
कार में बैठे तीनों आरोपियों के पास से कुल 43.19 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों नितिन कुमार निवासी डाकिया गुलाबो काशीपुर, शुभम शर्मा निवासी महेशपुरा आर्यनगर काशीपुर और विमल चौहान निवासी डाकिया गुलाबो काशीपुर को धारा 20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह गांजे को सराईखेत से बेचने के लिए काशीपुर ले जा रहे थे। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें