फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाड़ेछीना में ट्रक चालक को पीटा, तीन गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी से सरिया, सीमेंट लेकर पिथौरागढ़ जा रहे ट्रक को आधी रात में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर रोककर तीन युवकों ने चालक को पीट दिया। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

खटीमा क्षेत्र के थाना झनकैया जिला यूएसनगर निवासी चालक मोहन सिंह शुक्रवार को हल्द्वानी से सरिया, सीमेंट भरा ट्रक लेकर पिथौरागढ़ की ओर रवाना हुआ। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर बाड़ेछीना के पास रात करीब 12 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया लेकिन सड़क संकरी होने के कारण ट्रक चालक ने कुछ आगे जाकर उन्हें पास दिया। पास देने में देरी होने से नाराज युवकों ने कुछ दूरी पर ट्रक को जबरन रुकवाकर चालक को पीट दिया। चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तभी आधी रात को मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें धौलछीना निवासी दिगंबर सिंह, हिमांशु देवड़ी, अमित देवड़ी शामिल हैं। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें