फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शक्तिपीठ नैथना देवी मंदिर भी सड़क से जुड़ा

Sat, 20 May 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने नैथना देवी मंदिर पहुंचकर मंदिर को जोड़ने के लिए उनकी निधि से बन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शक्तिपीठ नैथना देवी मंदिर में ग्राम युवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। विधायक मदन बिष्ट ने भी शनिवार को वहां पहुंचकर मंदिर को जोड़ने के लिए उनकी निधि से बनी छह सौ मीटर लंबी सड़क का शुभारंभ किया। सड़क बनने से मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर विधायक का स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर में कई अनुष्ठान हुए। बाद में वहां श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले मंदिर परिसर में कलशयात्रा निकाली गई। आरती, भजन कीर्तनों का दौर भी चलता रहा। राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य गोदास जी महाराज ने कथा सुनाई। शेखर पाठक और ममता पाठक यजमान हैं। नैथना ग्राम समिति महासचिव हरीश सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष देव सिंह बिष्ट, नौबाड़ा के प्रधान हीरा सिंह रौतेला, डंगरखोला प्रधान नवीन पुरोहित, ख्याल सिंह पटवाल, चतुर सिंह भाकुनी, दयाल सिंह रावत, प्रताप बिष्ट, बीडी छिम्वाल, मोहन चंद्र उप्रेती आदि ने सड़क के लिए विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें