फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: 18.35 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज; पिकअप वाहन को भी किया सीज

Wed, 18 Feb 2026 12:01 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम में 18.350 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में लिप्त पिकअप वाहन को भी सीज किया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 18.350 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में लिप्त पिकअप वाहन को भी सीज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूके 19 सीए 0992 नंबर की कबाड़ से भरी एक पिकअप को रोका गया। वाहन की तलाशी ली गई। वाहन से 18.35 किलो गांजा बरामद हुआ। इस दौरान वाहन में सवार एचपी गोदाम टांडा थाना रामनगर निवासी गुलजार (19), ग्राम पूछड़ी रामनगर निवासी नासिर हुसैन (39) और ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तरप्रदेश निवासी मो. आजम (25) को मौके पर गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। इसके अलावा तस्करी में लिप्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया।

नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। जिले भर के थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस गांजा, स्मैक और चरस की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। - चंद्रशेखर आर घोडके, एसएसपी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें