फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग के लिए रैली निकाली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एसएसजे विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पदों पर आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग पर मूल निवासी संघ ने मुख्य बाजार से तहसील परिसर तक रैली निकाली। पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संघ के प्रदेश उपाध्याय प्यारेलाल ने आरोप लगाया कि विवि की ओर से सहायक प्रोफेसर के 58 पदों में तैनाती के लिए जारी विज्ञप्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है। विज्ञप्ति में अनुसूचित जाति के लिए मात्र एक पद आरक्षित किया गया है, जो राज्य की आरक्षण नीति के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि केवल एक पद आरक्षित किया जाना आरक्षण रोस्टर और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। कहा कि उत्तराखंड में आरक्षण व्यवस्था के तहत सीधी भर्ती के पदों में अनुसूचित जाति को 19, अनुसूचित जनजाति को चार और अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित है। उन्होंने जल्द संशोधित विज्ञप्ति शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। वहां गणेश बौद्ध, पूरन शिल्पकार, रमेश चंद्र, प्रेम कुमार, चंदन प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, दिनेश आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें