फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

Sun, 16 Jun 2019 12:11 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने गत दिवस विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया था। जबकि एक अन्य नामजद अभियुक्त अभी फरार है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की रिमांड में जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मालूम हो 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही पांच लोगों द्वारा पिछले एक साल से दुराचार किया जा रहा था। जिसमें गांव के दो सगे भाई, पिता-पुत्र और एक अधेड़ शामिल हैं। इस बीच किशोरी गर्भवती भी हो गई थी। जिसके बाद उसे चार दिन पहले जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्रसव पीड़ा के बाद सात माह का गर्भपात हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  इधर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद रेगुलर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने कार्रवाई में तेजी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए थे और मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष को सौंपी। इसी दौरान दो दिन पूर्व एक आरोपी चंदन राम पुत्र मदन राम ने 13 जून को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। महिला थानाध्यक्ष द्वारा पीड़िता और उसके परिजनों के बयान लेने और साक्ष्य संकलन करने के बाद गठित पुलिस टीम ने शनिवार को थानाध्यक्ष श्वेता नेगी के नेतृत्व में तीनों अभियुक्तों महेंद्र कुमार पुत्र दिवान राम, राजन राम पुत्र धन राम, तथा पंकज आर्य पुत्र राजन राम को धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से 14 दिन की रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जबकि एक अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम में पायल आर्या, गोविन्दी टम्टा, जीवन्त सामन्त, सौरभ भारती, प्रकाश गिरी, देवेन्द्र पांडे शामिल थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें