अल्मोड़ा। थाना लमगड़ा क्षेत्र के एक दरोगा ने भतरौंजखान क्षेत्र के एक युवक पर फोन पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक से अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा भी बताया है । थानाध्यक्ष सतीश चंद्र कापड़ी के अनुसार लमगड़ा थाने की जयंती चौकी पर तैनात दरोगा गंगाराम गोला ने तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर को उनके फोन पर किसी अरुण कुमार नामक युवक ने फोन किया और अनावश्यक रूप से गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि मुझे गिरफ्तार कर ले या मेरा अपहरण कर ले।
आरोपी बार-बार गाली गलौज कर रहा था उसके द्वारा पूछने पर कि वह गाली गलौज क्यों कर रहा है उसने कोई कारण नहीं बताया और जान से मारने की धमकी देने लगा। दरोगा गंगाराम ने उसकी गाली गलौज की रिकॉर्डिंग अपने पास होने की भी बात कही। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने आरोपी अरुण कुमार के खिलाफ एक मुकदमे की विवेचना की थी। संभवतया उस संबंध में उसने गाली गलौज और धमकियां दी।