फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच दिन से पानी के लिए तरसी हजारों की आबादी

Sat, 31 Jan 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रामगंगा पंपिग योजना से जुड़े दस से ज्यादा गांवों के हजारों लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। पांच दिन पहले बरलगांव के पंपिंग हाउस की मशीनें खराब हो गई थीं। न मशीनें बन पा रही हैं और न ही लोगों को समस्या से निजात दिलाई जा रही है। टैंकर के जरिये गांवों में जलापूर्ति हो रही है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले अचानक से बरलगांव (चौखुटिया) स्थित पंपिंग हाउस की मशीनों में खराबी आ गई। इसे पानी की सप्लाई ठप हो गई। द्वाराहाट नगर पंचायत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति ठप है। योजना के जरिये नगर क्षेत्र के साथ ही ग्राम पंचायत गवांड़, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया, जामड़, कौंला, पूजाखेत, उटौड़ में पेयजल मिलता है।
जल संस्थान प्रत्येक क्षेत्र में तीसरे दिन पानी की सप्लाई करता है। पांच दिनों से किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इधर, काली खोली, चौखुटिया रोड में शनिवार को टैंकर से पानी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें