फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क हादसे में घायल की मदद करने वाले को मिलेगा पुरस्कार

Tue, 09 Jun 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर सात दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत सोमवार को पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के सहयोग से माॅल रोड से जनजागरूकता बाइक रैली निकाली गई जिसमेंं युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट तथा यातायात पुलिस उपाधीक्षक बलवंत सिंह रावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
रैली रघुनाथ सिटी मॉल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए टैक्सी स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही राहवीर योजना 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की एक घंटे के भीतर मदद करने वाले को भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की योजना के तहत 25 हजार रुपये तक की नकद राशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यातायात निरीक्षक हयात सिंह, उपनिरीक्षक सुमित पांडे, कांस्टेबल विनोद सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें