अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अब सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय कर्मचारी ही नहीं बल्कि स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों को भी इस उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से जनजागरूकता बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके लिए जनपद सड़क सुरक्षा समिति को किए आवेदनों का मूल्यांकन करने के बाद चयनित प्रतिभागियों के नाम राज्य मुख्यालय भेजे जाएंगे। वहां से विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राज्य सरकार की ओर से घोषित इस योजना के अंतर्गत चयनित अलग-अलग श्रेणियों में आवेदन व बजट मिलने पर पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। अब तक जिले में तीन लोगों इसके लिए आवेदन किया है।
कोट-
सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए लोगों का चयन किया जा रहा है। - अनीता चंद्र, संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी