इस साल अल्मोड़ा एसएसए क्षेत्र के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में बीएसएनएल 46 नए थ्री-जी मोबाइल टावर लगाएगा। इसके बाद चारों जिलों के सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय थ्री-जी नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। वर्तमान में नेपाल सीमा से लगे कुछ गांवों को छोड़कर चारों जिलों के ग्रामीण इलाके भी टू-जी मोबाइल नेटवर्क से कवर हैं।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में एसएसए क्षेत्र के चारों जिलों में कुल 227 टू-जी मोबाइल टावर हैं, जबकि थ्री-जी मोबाइल नेटवर्क के विस्तार का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक चारों जिलों में लगभग 50 थ्री-जी मोबाइल टावर काम कर रहे हैं। इस समय सभी जिला मुख्यालयों के अलावा कुछ तहसील मुख्यालयों में थ्री-जी नेटवर्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 2017-18 में चारों जिलों में 46 थ्री-जी टावर लगाए जाएंगे। इसके बाद जिले के सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय सहित बड़ा इलाका थ्री-जी नेटवर्क से जुड़ जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि नेपाल सीमा से लगे कुछ गांवों को छोड़कर चारों जिलों का पूरा ग्रामीण इलाका टू-जी नेटवर्क से कवर है। मालूम हो कि चारों जिलों के पूरे ग्रामीण इलाकों में बीएसएनएल के मोबाइल कनेक्शन अधिक हैं।