फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एनजीओ के दफ्तर में लगाई सेंध

Tue, 24 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां कठायत बाड़ा बागेश्वर में पर्वतीय अरण्य सेवा संस्थान के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखा कंप्यूटर, लैपटाप, प्रिंटर और कैमरा चुरा लिया। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कठायत बाड़ा में पर्वतीय अरण्य सेवा विकास संस्थान का कार्यालय है। शनिवार की शाम तक वहां सब कुछ सुरक्षित था। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को कार्यालय खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो वहां ताला टूटा हुआ था। एक कंप्यूटर, लैपटाप, प्रिंटर, कैमरा गायब था। संस्थान के अध्यक्ष पंकज कांडपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रतिमा भट्ट और गोपाल राम ने वहां जाकर निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें