फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चोरों ने अब जीआईसी सिलोर महादेव कार्यालय के ताले तोड़े

Mon, 08 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जीआईसी सिलोर महादेव। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में बैंक, एटीएम और डाकघरों के ताले टूटने के मामले का खुलासा हुआ ही था कि चोरों ने अब ताड़ीखेत विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव में सेंध लगा दी। चोर चार कंप्यूटर सहित कई कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। प्रधानाचार्य ने राजस्व पुलिस में घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रानीखेत नगर में बैंक, एटीएम, डाकघर सहित तमाम संस्थानों के ताले तोड़े गए हालांकि चोर धनराशि चुराने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने मामले का खुलासा भी कर दिया। इधर, अब ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार की रात चोरों ने जीआईसी सिलोर महादेव में सेंधमारी कर दी। कार्यालय के ताले तोड़ वहां से चार कंप्यूटर सहित तमाम सामान पर हाथ साफ कर लिया गया। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे विद्यालय खुलने पर कार्यालय कक्ष के दरवाजे का कुंडा टूटा पाया गया। दरवाजे पर लगा ताला भी गायब था। कार्यालय कक्ष में रखे हुए चार कंप्यूटर मय की बोर्ड, सीपीयू, सैमसंग का थ्री इन वन प्रिंटर और संबंधित सामान चोरी हो गया। बता दें कि इसी साल जनवरी में भी विद्यालय में इसी तरह की घटना हुई थी। इसकी पू्र्व में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक न्याय पंचायत सगनेटी के यहां प्राथमिकी दर्ज करा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। इधर, राजस्व पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें