फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट नगर पंचायत में घर-घर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
द्वाराहाट में स्वास्थ्य लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में नगर बाजार वार्ड, शीतला पुष्कर वार्ड, विद्यापुर वार्ड और हाट वार्ड के लिए आशा कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत कर्मियों ने घर-घर जाकर प्रत्येक नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूकर किया गया। कोरोना संक्रमण को रोकने, डेंगू आदि घातक बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम बनाकर एएनएम, आशा कार्यकर्तियों के माध्यम से स्वास्थ्य की जॉच व अन्य मौसमी बीमारियों के बारे में बताया जायेगा। जिससे कोराना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य जॉच टीम में एएनएम सुमित्रा तिवारी, निधि उनियाल, उषा चौधरी, गीता बर्मा, कमला देवी, सुदंर सिंह, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे। --::: " नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांच कर रही है। उन्हें कोरोना से बचने के उपाय भी बताये जायेंगे।। - मुकुल साह, नगर पंचायत अध्यक्ष, द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें