फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 24 और 28 को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Tue, 22 Jul 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण के मतदान के दिन 24 और दूसरे चरण के मतदान के दिन 28 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध सरकारी निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों और मजदूरों के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा।
विज्ञापन

बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि जिले में पहले चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। बताया कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा और कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें