फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अध्यक्ष पद पर गजेंद्र और कवींद्र के बीच होगा सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन के 10 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव की प्रक्रिया जारी है। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह मेहता और कवींद्र पंत के बीच सीधा मुकाबला होना तय है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई। अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह मेहता और कवींद्र पंत के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन लटवाल और हरीश लोहनी के बीच सीधी टक्कर है। सचिव पद पर विनोद फुलारा, महिला उपाध्यक्ष पद पर विभा पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर रमा शंकर नैलवाल, उपसचिव पद पर चंदन बगड़वाल, सह कोषाध्यक्ष पद पर भोला शंकर जोशी, संप्रेक्षक पद पर नवल किशोर जोशी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शंकर कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सुनील कुमार, विक्रांत रामचंद्र बख्तावर, विवेक तिवारी, अमित बिष्ट, नारायण सिंह जीना ने नामांकन पत्र जमा किए। शनिवार को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। वहां चुनाव समिति के मुख्य संयोजक पंकज लटवाल, चुनाव समिति सदस्य अनीता चौधरी, मनोहर भट्ट, एजाज अंसारी, रोहित कार्की और देवाशीष नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें