फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी से धुंध में भी होगा हिमालय दर्शन

Sun, 01 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी बबली ने कहा कि पर्यटक नगरी के विकास के लिए पंचायत ने पहली बार पांच करोड़ रुपए से अधिक की कार्ययोजना बनाई है। जिपं के बंगले से पहली बार टेलीस्कोप लगेगा। इससे देशी-विदेशी पर्यटक कौसानी से नगाधिराज हिमालय के नजदीक से दर्शन करेंगे। कूड़ा निस्तारण के लिए पंचायत जल्द एक वाहन खरीदेगी।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन कौसानी की बैठक में पहुंचे बबली ने कहा कि जिपं पर्यटक नगरी के विकास के लिए पांच करोड़ रुपए की कार्ययोजना बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन सीजन में अक्सर बादल छाने, दावाग्नि की धुंध से पर्यटकों को कौसानी से हिमालय दर्शन न होने की शिकायत थी। इसको दूर करने के लिए पंचायत ने कौसानी में टेलीस्कोप लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिपं के ब्रिटिशकालीन बंगले को पंचायत ने सुधार दिया है। कौसानी की स्ट्रीट को दूर करने के लिए सड़क के किनारे सौर ऊर्जा संयंत्र खरीदने की डिमांड पंचायत ने दे दी है। होटलों में पानी सप्लाई दूर करने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में होटल स्वामियों को टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि कौसानी बागेश्वर मोटर मार्ग को माह के अंत तक गड्ढामुक्त किया जाएगा। कुछ ही दिनों में कौसानी में चिल्ड्रन पार्क, पैराग्लाइडिंग, रोपवे का सर्वेक्षण शुरू होगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने अध्यक्षता, संचालन थ्रीश कपूर ने किया। बैठक में सीडीओ हिमांशु जोशी, जिपं सदस्य भगत डसीला, पुष्पा कोरंगा, अपर मुख्य अधिकारी जिपं राजेश कुमार, तहसीलदार खुशबू, बबलू नेगी, आरसी चौधरी, जवाहर सिंह बिष्ट, राजेश खर्कवाल, भानू नेगी, विनीता बिष्ट, रवि बिष्ट, कृष्ण मेहरा, अनिल बिष्ट, राजेश राणा, हरीश डालाकोटी, सतीश जोशी, पुष्कर राम, दिनेश नेगी, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष नवीन ममगई आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें