फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: हवालबाग के गांवों में आठ घंटे बिजली गुल, 1000 परिवार प्रभावित; 11केवी लाइन की डिस्क हुई पंक्चर

Sat, 22 Feb 2025 01:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

हवालबाग विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। करीब 1000 से ज्यादा परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश के बाद हवालबाग विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। करीब 1000 से ज्यादा परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। स्यालीधार के केंद्रीय विद्यायल के पास 11केवी लाइन का डिस्क पंक्चर होने से इलाके में बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए निगम के अधिकारियों को बार-बार फोन करते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हवालबाग विकासखंड के मटेला, सुनोला, कोसी बाजार, पसेड़ समेत आसपास के अन्य क्षेत्र में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निगम ने सुबह करीब नौ बजे के बाद फाल्ट ढूंढकर आपूर्ति बहाल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें