फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगल की आग के आबादी की ओर बढ़ने से मचा हड़कंप

Sat, 18 Apr 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के कबडोली गांव के जंगल में बीती रात आग लग गई। आग के तेजी से आबादी की ओर बढ़ने से गावं में हड़कंप मचा गया। गांव के लोगों ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
शुक्रवार की रात नौ बजे कबडोली गांव के पास जंगलों में आग धधक गई। तेज हवा के कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। जंगल की आग तेजी से गांव की तरफ बढ़ने लगी। इससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ने लगी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते पानी से भरी बाल्टी तो पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने में जुट गए। आखिरकार दो घंटों के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता तो आग कई घरों को अपनी चपेट में ले सकती थीं। उन्होंने वन विभाग से जंगलों में आग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें