फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आपदा प्रबंधन केंद्र में हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को पटरी पर लाने और कर्मचारियों में समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शनिवार सुबह 8:44 बजे आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। मानसून सीजन में आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए इस निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। कार्यालय में कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय में जब उन्होंने मैनुअल उपस्थिति पंजिका (रजिस्टर) की जांच की तो स्थिति और भी चिंताजनक मिली। कार्यालय के कई कार्मिकों की ओर से नियमित रूप से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

एडीएम ने मौके पर ही प्रभारी अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फटकार लगाई। कहा कि कार्यालय के सभी कार्मिकों की नियमित और समय पर उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उपस्थिति पंजिका का प्रतिदिन विधिवत संधारण कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आदेश दिए कि डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए तत्काल बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली स्थापित कराई जाए। एडीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें